मुंबई, सात फरवरी (भाषा) आईएलएंडएफएस के हाल में ऋण भुगतान में चूक के बाद बीमा नियामक इरडा ने बृहस्पतिवार को बीमा कंपनियों को आगाह करते हुए कहा कि वे निवेश कार्यक्रम को कुछ हीं कंपनियों तक सीमित ना रखें। विनियामक ने बीमा कंपनियों को कहा है कि वे अपना निवेश विभिन्न क्षेत्रों में करें ताकि उनका जोखिम बंट जाए। इरडा के चेयरमैन सुभाष खूंटिया ने एक कार्यक्रम में कहा, “बीमा कंपनियों को इस बाबत सोचना होगा कि वे किस प्रकार अपने खतरे कम कर सकते हैं और उसका दायरा विभिन्न क्षेत्रों तक बढ़ा सकते हैं। अगर वे अपने निवेश को कुछ
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2tdjvKk