लाहौर, 14 फरवरी (भाषा) भूलवश सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच जाने वाले भारतीय किशोर को सद्भावना दिखाते हुए स्वदेश भेज दिया गया है। मीडिया में आई एक खबर के मुताबिक, असम का 16 वर्षीय बिमल नारजेरी गत वर्ष अगस्त में अनजाने में सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गया था। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक खबर के अनुसार, पाकिस्तान रेंजर्स ने बिमल के बारे में भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सूचित किया और मामले की जांच शुरू की। सभी कानूनी अहर्ताएं पूरी करने और भारतीय नागरिक की पहचान की पुष्टि करने के बाद उसे वाघा सीमा पर बीएसएफ जवानों को
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2BwHgSk