उप्र लीड बजट दो अंतिम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ बजट पेश किये जाने के दौरान सदन में उपस्थित थे। राज्य के बजट में 57 फायर स्टेशनों पर आवासीय तथा अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जबकि पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 204 करोड़़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। बजट में एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए कुल 3194 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी है।इसमें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए 1194 करोड़ रूपये, बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे के लिए 1,000 करोड़ रुपये तथा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 1,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है ।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ULHCLX
Previous Post
Next Post
Related Posts