महाराष्ट्र अंगूर उत्सव को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली: एमटीडीसी

मुंबई, 23 फरवरी (भाषा) हाल में पुणे जिले में आयोजित अंगूर महोत्सव में गुजरात और राजस्थान के साथ साथ महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, नासिक, अलीबाग और औरंगाबाद जैसे शहरों के पर्यटकों ने भाग लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) के प्रबंध निदेशक अभिमन्यु काले ने एक बयान में कहा कि इस उत्साहवर्धक भागीदारी वाले उत्सव को युवाओं और छात्रों के बीच बेहतर प्रतिक्रिया मिली है। जुन्नार में गोलेगाँव (लेन्याद्री) में आयोजित इस उत्सव को ग्रामीण और कृषि पर्यटन के लिए एक उत्साहजनक विकासक्रम बताया गया।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SUK1aP
Previous Post
Next Post
Related Posts