वाशिंगटन, 23 फरवरी (भाषा) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखकर दोनों देशों के लिये फायदेमंद व्यापार समझौता होने की उम्मीद जाहिर की है। चीन के प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप के समक्ष कई संवाददाताओं की मौजूदगी में यह पत्र पढ़ा। चीन का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल व्यापार सौदे पर बात करने के लिये यहां आया हुआ है। पत्र के अनुसार, दोनों देशों के आर्थिक दलों के सघन परामर्श तथा हुई प्रगति से शी उत्साहित हैं। शी ने कहा, ‘‘यह हमारे दोनों देशों तथा वृहद अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हित
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NonTQ3