मुंबई, सात फरवरी (भाषा) एनबीएफसी कंपनियों के साथ बेहतर तालमेल की अपनी कोशिशों के तहत रिजर्व बैंक ने संपत्ति के लिए कर्ज देने वाली कंपनियों (एएफसी), ऋणदाता कंपनियों और निवेश कार्य करने वाले गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को एक ही खंड में रखने का बृहस्पतिवार को फैसला किया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के मामले में बेहतर तालमेल के लिए महीने के आखिर तक दिशा-निर्देश जारी कर दिये जाएंगे। इसके अलावा किसी एक खास क्षेत्र में निवेश करने वाली निवेश कंपनियों (सीआईसी) को छोड़कर सभी एनबीएफसी को बैंकों द्वारा दिये गए ऋण के जोखिम का आकलन किया जाएगा। ये
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UNZmGS