मप्र के छोटे उद्योगों ने बजट को सराहा, कारोबारी बोले-जीएसटी की कमियां जल्द दूर हों

इंदौर, एक फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री पीयूष गोयल के शुक्रवार को पेश अंतरिम बजट का मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र ने स्वागत किया, जबकि कारोबारियों ने अपनी मांग दोहरायी कि सरकार को जीएसटी परिषद के जरिये नयी कर प्रणाली की कमियां दूर करने की कोशिश तेज करनी चाहिये। औद्योगिक संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश (एआईएमपी) के अध्यक्ष आलोक दवे ने "पीटीआई-भाषा" से कहा कि बजट में एमएसएमई क्षेत्र का ध्यान रखा गया है। बजट से छोटे उद्योगों के विकास की नयी दिशा तय होगी। दवे ने ऑनलाइन मंच-"सरकारी ई-बाजार"(जीईएम) के जरिये छोटे उद्योगों से सार्वजनिक

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2MOa2T6
Previous Post
Next Post
Related Posts