नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) सरकार ने अगले वित्त वर्ष के लिए शिक्षा क्षेत्र हेतु 93,847.64 करोड़ रूपये आवंटित किए हैं जो पिछले बजट आवंटन से 10 प्रतिशत से अधिक है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लोकसभा में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पेश अंतरिम बजट में उच्च शिक्षा के लिए 37,461.01 करोड़ रूपये तथा स्कूली शिक्षा के लिए 56,386.63 करोड़ रूपये आवंटित किए गये हैं। पिछले वित्त वर्ष में अरूण जेटली ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 85,010 करोड़ रूपये आवंटित किए थे। गोयल ने अंतरिम बजट में 2022 तक स्वास्थ्य संस्थानों सहित प्रमुख शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान संबंधी गतिविधियों
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UrTrH4