अडाणी एंटरप्राइजेज का शुद्ध लाभ 72 प्रतिशत घटा

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) अडाणी एंटरप्राइजेज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 72 प्रतिशत घटकर 80.09 करोड़ रुपये था। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का लाभ 286.97 करोड़ु रुपये था। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय 10,443.76 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसे 9,241.61 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TICGr2
Previous Post
Next Post
Related Posts