दिल्ली में वाहनों की संख्या एक करोड़ के पार, 70 लाख से अधिक हैं दोपहिया वाहन: आर्थिक समीक्षा

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की संख्या मार्च 2018 तक बढ़कर 1.09 करोड़ तक पहुंच गयी। इनमें स्कूटर, मोटरसाइकिल सहित 70 लाख से अधिक दोपहिया वाहन शामिल हैं। वित्त वर्ष 2018-19 की दिल्ली की आर्थिक समीक्षा में यह जानकारी दी गयी है। समीक्षा शनिवार को दिल्ली विधानसभा में पेश की गयी। समीक्षा के मुताबिक दिल्ली में प्रति हजार व्यक्तियों पर वाहनों की संख्या 317 से बढ़कर 598 पर पहुंच गई। हालांकि, वाहनों की संख्या में सालाना वृद्धि की दर जहां 2005-06 में 8.13 प्रतिशत थी वहीं 2017-18 में वृद्धि दर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2tBufm2
Previous Post
Next Post
Related Posts