कर्नाटक सरकार ने किसानों के कर्ज माफी के लिये 5,450 करोड़ रुपये जारी किये : मुख्यमंत्री

बेंगलुरू, आठ फरवरी (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा में 2019-20 का बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कर्ज माफी के लिये अबतक 5,450 करोड़ रुपये जारी किये। जनता दल (एस)-कांग्रेस की सरकार का यह दूसरा बजट है। वित्त मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे कुमारस्वामी ने कहा कि इससे करीब 12 लाख किसानों को लाभ हुआ है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को आरोग्य कर्नाटक के साथ जोड़ा जाएगा और इसका नाम ‘आयुष्मान कर्नाटक’ रखा जाएगा। कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मौजूदा 61.5 लाख लाभार्थियों के अलावा इस योजना में

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2THP6zO
Previous Post
Next Post
Related Posts