पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं 503 भारतीय मछुआरे

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत के 503 मछुआरे पाकिस्तानी हिरासत में हैं और पाकिस्तान ने 483 भारतीय मछुआरों के हिरासत में होने की बात को स्वीकार कर लिया है। विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा, ‘‘मौजूद जानकारी के अनुसार 503 भारतीय मछुआरों के पाकिस्तान की हिरासत में होने की बात मानी जाती है। एक जनवरी 2019 को साझा की गयी सूची के अनुसार पाकिस्तान ने 483 मछुआरों की हिरासत को स्वीकार कर लिया है।’’ उन्होंने

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2taDrxs
Previous Post
Next Post
Related Posts