लखनऊ, सात फरवरी (भाषा) योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2019—20 के लिये गुरुवार को पेश बजट में अयोध्या, काशी और मथुरा में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिये 462 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा पेश किये गये बजट में वाराणसी में गंगा तट से विश्वनाथ मंदिर तक मार्ग के विस्तारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के लिये 207 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी में ‘वैदिक विज्ञान केन्द्र’ की स्थापना के लिये 16 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है। मथुरा-वृन्दावन के बीच ऑडिटोरियम के निर्माण के लिये 8 करोड़ 38 लाख
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2MROg0r