लावारिस पशुओं के रखरखाव के लिये 448 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ, सात फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को पेश वार्षिक बजट में लावारिस गोवंशीय पशुओं के रखरखाव और गौशालाओं के निर्माण के लिये करीब 448 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में गौवंशीय पशुओं के रख-रखाव एवं गौशाला निर्माण कार्य के लिये 247.60 करोड़ रुपये आबंटित किये गये हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के लिये 200 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था की गयी है। प्रदेश में गौवंश संवर्द्धन के लिये पशुपालन एवं दुग्ध विकास के अलावा अन्य विभागों का भी

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2MTkSXT
Previous Post
Next Post
Related Posts