हिमाचल प्रदेश में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे गडकरी

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 4,419 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में एनएच- 154 पर 1,572.9 करोड़ रुपये की लागत से 37.03 किलोमीटर लंबी पंजाब-हिमाचल प्रदेश सीमा से सिहुनी खंड का चौड़ीकरण, एनएच-707 पर 1,356 करोड़ रुपये की लागत से 104.6 किलोमीटर लंबे पोंटा साहिब-गुमा फेदुजपुल खंड के निर्माण के साथ-साथ एनएच-70 पर 1,334 करोड़ रुपये की लागत से हमीरपुर-मंडी खंड का निर्माण शामिल है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "इन

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2XjbfGK
Previous Post
Next Post
Related Posts