सॉफ्टबैंक, इंडिया बुल्स हाउसिंग की अनुषंगी में 2,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि जापान की सॉफ्टबैंक उसकी अनुषंगी ओकनार्थ में 2,800 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी का निवेश करेगी। ओकनार्थ ब्रिटेन में सक्रिय एक वाणिज्यिक बैंक है। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने नियामक को दी गयी जानकारी में कहा है, “इस निवेश के साथ बैंक की इक्विटी पूंजी 7,000 करोड़ रुपये हो जाएगी।” इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने कहा कि ओकनार्थ यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ता बैंक है जो बैंकिंग सेवाओं के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहा है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GiOmOc
Previous Post
Next Post
Related Posts