हिंदुजा ग्लोबल का तीसरी तिमाही में मुनाफा 28 प्रतिशत गिरा

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस (एचजीएस) का एकीकृत शुद्ध चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 28.7 प्रतिशत गिरकर 36.7 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 51.5 करोड़ रुपये था। हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन से आय 30.4 प्रतिशत बढ़कर 1,272.6 करोड़ रुपये हो गई। 2017-18 की तीसरी तिमाही में उसकी आय 975.7 करोड़ रुपये थी। हिंदुजा ग्लोबल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पार्थ डी सरकार ने बयान में कहा, "मुनाफे में खुद के कारोबार से वृद्धि की हिस्सेदारी 11.3 प्रतिशत, विदेशी मुद्रा लाभ की हिस्सेदारी 8.5 प्रतिशत

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TzsPnG
Previous Post
Next Post
Related Posts