एमआरपीएल को तीसरी तिमाही में 268 करोड़ रुपये का घाटा

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (एमआरपीएल) को चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 268 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। कंपनी को इससे पूर्व वित्त वर्ष 2017-18 की इसी तिमाही में 970 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी का कारोबार 16 प्रतिशत बढ़कर 20,250 करोड़ रुपये रहा। वहीं निर्यात 54 फीसदी बढ़कर 8,852 करोड़ रुपये का रहा। सार्वजनिक क्षेत्र की आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन की अनुषंगी एमआरपीएल 1.5 करोड़ टन सालाना क्षमता की रिफाइनरी कर्नाटक के मैंगलोर में चला रही है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TCisPW
Previous Post
Next Post
Related Posts