चारधाम परियोजना 2020 तक पूरी होने की उम्मीद, बादल फटने पर भी नहीं पड़ेगा यातायात पर असर : गडकरी

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूरे साल उत्तराखंड के चार धामों की यात्रा को संभव बनाने वाली चारधाम परियोजना 2020 तक पूरी हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि चारधाम परियोजना के तहत बन रहा 889 किलोमीटर लंबा मार्ग ऐसा होगा कि बादल फटने और बाढ़ आने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बाद भी कोई हताहत नहीं होगा और यहां यातायात प्रभावित नहीं होगा। पूरे साल लोग बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सड़क मार्ग से जा सकते हैं। गडकरी ने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SybUV8
Previous Post
Next Post
Related Posts