उत्तर प्रदेश का 2019-20 के लिये 4,79,701.10 करोड़ रुपये का बजट पेश

लखनऊ, सात फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार का 2019-20 के लिये 4,79,701.10 करोड़ रुपये के व्यय का बजट बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में पेश किया गया। राज्य के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बजट पेश करते हुये कहा कि नया बजट पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है। बजट में 21,212.95 करोड़ रुपये की नयी योजनाएं शामिल की गई हैं। बजट में वर्ष 2019—20 के दौरान कुल 4,70,684.48 करोड़ रुपये की प्राप्तियां अनुमानित हैं। इनमें 3,91,734.40 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्तियां और 78,950.80 करोड़ रुपये की पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SwRagp
Previous Post
Next Post
Related Posts