नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) देश में पिछले महीने यात्री वाहनों की बिक्री 1.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,80,125 इकाई रही। पिछले साल जनवरी में देश में 2,85,467 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में कहा गया है कि जनवरी में देश में घरेलू कारों की बिक्री 2.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,79,389 इकाइयों पर रही। जनवरी, 2018 में देश में 1,84,264 कार बिके थे। आलोच्य महीने में मोटरसाइकिलों की बिक्री भी 2.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,27,810 रही। पिछले साल जनवरी में यह आंकड़ा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Gd2bha