एम एंड एम का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 11.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,076.81 करो़ड़ रुपये

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 11.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,076.81 करोड़ रुपये रहा। एम एंड एम ने शेयर बाजार को दी गयी जानकारी में कहा है कि पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 1215.89 करोड़ रुपये था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 13,411.29 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 11,676.05 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर, 2018 तिमाही में कंपनी ने दस प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 1,33,508 वाहनों

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2MUOdRM
Previous Post
Next Post
Related Posts