तेल विपणन कंपनियां ओडिशा में 10 हजार ग्रामीण महिलाओं को बनाएंगी ‘उज्ज्वला दीदी’

भुवनेश्वर, 23 फरवरी (भाषा) तेल विपणन कंपनियां ओडिशा में उज्ज्वला योजना के तहत वितरित एलपीजी कनेक्शन का इस्तेमाल जारी रखना सुनिश्चित करने के लिये 10 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाओं को ‘उज्ज्वला दीदी’ का दर्जा देकर उन्हें ऊर्जा दूत बनायेंगी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और एसएलसी ऑयल इंडस्ट्री के मुख्य महाप्रबंधक शुभजीत घोष ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘दस हजार से अधिक उज्ज्वला दीदियों की पहचान की गयी है जो राज्य में जमीनी स्तर पर ऊर्जा के एंबेसडर का काम करेंगी।’’ उन्होंने कहा कि उज्ज्वला दीदी राज्य में वितरकों तथा मौजूदा एवं संभावित एलपीजी उपभोक्ताओं के बीच पुल का काम

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Tbx2Rq
Previous Post
Next Post
Related Posts