रिलायंस इंडस्ट्रीज पश्चिम बंगाल में 10,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी

कोलकाता, सात फरवरी (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि कंपनी पश्चिम बंगाल में 10,000 करोड़ रुपये का ताजा निवेश करेगी। यह कंपनी द्वारा अब तक किये गये 28,000 करोड़ रुपये के निवेश के अतिरिक्त होगा। अंबानी ने बंगाल वैश्विक कारोबार सम्मेलन (बीजीबीएस) के उद्घाटन सत्र में कहा, “आज अकेले पश्चिम बंगाल में हमारा निवेश 28,000 करोड़ रुपये है। हमारी 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के नये निवेश की योजना है।” अधिकतर निवेश रिलायंस जियो की ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जियो नेटवर्क राज्य की 100 प्रतिशत आबादी को कवर करेगा।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Srdjgn
Previous Post
Next Post
Related Posts