दिसंबर में यात्री वाहन बिक्री घटी, पिछले छह माह में पांचवी बार गिरावट : सियाम

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री दिसंबर में मामूली तौर पर घटी है। जुलाई के बाद की छमाही में यह पांचवां महीना है जब यात्री वाहनों की बिक्री घटी है। दिसंबर में यह 2,38,692 वाहन रही जो पिछले साल इसी महीने में 2,39,723 वाहन थी। सुस्त त्यौहारी मौसम के बाद विनिर्माताओं ने डीलरों को भेजी जाने वाली थोक खेप में कटौती की है ताकि भंडार में जमा होते वाहनों को निपटाया जा सके। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में कारों की घरेलू बिक्री 2.01 प्रतिशत घटकर 1,55,159 वाहन रही जो दिसंबर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Cn8335
Previous Post
Next Post
Related Posts