नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने हालिया पेश बहु-उदेश्यीय वाहन मराजो का नया आठ सीट वाला संस्करण उतारा है। इस नए संस्करण की कीमत पुरानी एम8 सात सीट के संस्करण से 8,000 रुपये अधिक है। पुराने संस्करण की शोरूम कीमत 13.9 लाख रुपये है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख (बिक्री एवं विपणन वाहन खंड) विजय नाकरा ने कहा कि एम8 के संस्करण में आठ सीट के विकल्प से मराजो का आकर्षण और बढ़ेगा। इस नए संस्करण में कई विशेषताएं मसलन सात इंच की टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट प्रणाली, रिवर्स पार्किंग कैमरा और 17 इंच अलॉय
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2spglmF