फैसले की घड़ी: ब्रिटिश सांसद ब्रेक्जिट समझौते पर करेंगे मतदान

लंदन, 15 जनवरी (एएफपी) ब्रिटिश संसद में ब्रेक्जिट समझौते पर मंगलवार को ऐतिहासिक मतदान होना है। समझौते के खारिज होने को लेकर सभी पक्ष चिंतित हैं। ब्रेक्जिट से निकलने के लिये 29 मार्च की तारिख निर्धारित की गयी है। इसमें दो महीने बचे हैं। यदि ब्रिटिश संसद में यह प्रस्ताव पारित नहीं होता है तो ब्रिटेन की यूरोपीय संघ छोड़ने की योजना खटाई में पड़ सकती है। विभिन्न पार्टियों के सांसदों ने अलग-अलग कारणों से इस समझौते का विरोध किया है। हालांकि, टेरेसा मे ने सासंदों से इस पर एक बार फिर से विचार करने का आग्रह किया है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RsPXHf
Previous Post
Next Post
Related Posts