इसरों ने दिया संकेत: पायलट हो सकते हैं गगनयान से जाने वाले अंतरिक्ष यात्री

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को संकेत दिया कि देश के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ से जाने वाले अंतरिक्ष यात्री पायलट हो सकते हैं। नाम ना बताने की शर्त पर इसरो के वैज्ञानिक ने कहा, ‘‘हम उड़ान का पर्याप्त अनुभव रखने वाले लोगों की तलाश कर रहे हैं।’’ इसरो के चेयरमैन के. सीवान ने कहा कि मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के चयन में भारतीय वायुसेना और अन्य एजेंसियों की अहम भूमिका होगी। एक अन्य वैज्ञानिक ने कहा कि इस काम में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की भी अहम भूमिका होगी। एक

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2sAnosx
Previous Post
Next Post
Related Posts