जोहानिसबर्ग, पांच जनवरी (भाषा) भारत यात्रा पर जा रहीं दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग विभाग की उप मंत्री जेगिना एमहाउले दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग पर बातचीत करेंगी। एमहाउले की भारत यात्रा रविवार से शुरू हो रही है। वह राजधानी दिल्ली में रायसीना संवाद में हिस्सा लेने के अलावा इस दौरान भारतीय अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगी। रायसीना संवाद 8-10 जनवरी तक चलेगा। यह संवाद भारत में भूराजनीतिक और भूआर्थिक मुद्दों पर समसामयिक चर्चा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक प्रमुख सम्मेलन है। इस संवाद में दुनिया भर से
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LQvOox