फुकेत, 16 जनवरी (भाषा) किफायती एयरलाइन गो एयर हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए थाईलैंड के लिए अधिक उड़ान अधिकार चाहती है। गो एयर के उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय) अर्जुन दासगुप्ता ने कहा कि एयरलाइन चंडीगढ़ और लखनऊ सहित सात अन्य भारतीय शहरों से फुकेत के लिए उड़ान सेवाओं की शुरुआत करना चाहती है। वर्तमान में गोएयर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से फुकेत के लिए उड़ान सेवाओं का संचालन करती है। दासगुप्ता ने कहा कि भारत और थाईलैंड के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार को थाईलैंड के लिए उड़ान अधिकार बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2MbW1hu