इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माताओं को कर्ज पर ऋण गारंटी, ब्याज सब्सिडी देने की तैयारी

(प्रसून श्रीवास्तव) नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) सरकार नई नीति के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण कंपनियों को 100 करोड़ रुपये के मियादी कर्ज पर ऋण गारंटी तथा 1,000 करोड़ रुपये तक के ऋण पर ब्याज सब्सिडी देने की योजना बना रही है। इस नई नीति पर काम चल रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पारिस्थतिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ऋण गारंटी कोष (सीजीएफ) तथा ब्याज सहायता योजना (आईएसएस) का प्रस्ताव किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स पर नई राष्ट्रीय नीति के तहत यह प्रस्ताव किया गया है जिसपर काम चल रहा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VSxD9a
Previous Post
Next Post
Related Posts