एयर इंडिया अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में वापसी के समय परोसे जाने वाले खाने का स्टॉक भारत से लेकर चलेगी

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) घाटे में चल रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने खाने पर खर्च को कम करने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसके लिये कंपनी विदेशी शहरों से भारत वापसी के समय यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने का स्टॉक भारत से लेकर ही चलेगी। एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला ने बुधवार को यह बात कही। फिलहाल एयर इंडिया ने स्टॉकहोम, कोपेनहेगन, बर्मिंघम और मैड्रिड की उड़ानों के लिए भारत से ही खाद्य पदार्थ लेकर चलना शुरू कर दिया है। जिसका इस्तेमाल वह वापसी में यात्रियों के लिये कर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CZtnxm
Previous Post
Next Post
Related Posts