एयर इंडिया की नयी योजना : बोली लगाकर बिजनेस क्लास में अपग्रेड

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खारोला ने बुधवार को कुछ विदेशी मार्गों पर इकोनॉमी क्लास की सीट को बिजनेस क्लास में अपग्रेड करने की नयी व्यवस्था की घोषणा की। इसके लिए यात्री को बोली लगानी पड़ेगी और कुछ अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “आपको केवल अतिरिक्त राशि के लिए बोली लगानी होगी...आप इकोनॉमी क्लास के लिए तो भुगतान कर चुके होंगे...हमने किसी व्यक्ति के लिए बोली की न्यूनतम सीमा तय करेंगे।” राष्ट्रीय एयरलाइन ने अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, जापान और हांगकांग की उड़ानों के लिए यह व्यवस्था शुरू की है। यह सुविधा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SJUhhX
Previous Post
Next Post
Related Posts