बर्लिन, नौ जनवरी (एएफपी) जर्मनी में बृहस्पतिवार को तीन प्रमुख हवाई अड्डों पर सुरक्षा कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान किया है, जिसके चलते हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रभावशाली वर्दी संघ ने यह जानकारी दी। संघ ने बुधवार को कहा कि डसेलडोर्फ, कोलोन-बोन और स्टटगार्ट के हवाई अड्डों पर हड़ताल सुबह 3:00 बजे से आधी रात तक जारी रहेगी। बर्लिन के दो हवाई अड्डों टेगेल और शोनएन्फेल्ड पर सोमवार सुबह भी चेतावनी के तौर पर हड़ताल हुई थी, जिसके कारण लगभग 50 उड़ानों को रद्द करना पड़ गया था। हवाई अड्डे पर तैनात 23,000 सुरक्षाकर्मी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FjVFou