नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) विभिन्न केंद्रीय श्रमिक संगठनों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का बुधवार को देश भर में मिला-जुला असर देखा गया। पश्चिम बंगाल और केरल में छिटपुट हिंसा हुई तथा रेल-गाड़ियां रोकी गयीं। देशभर में बैंकिंग और बीमा सेवाएं भी आंशिक तौर पर प्रभावित हुईं। खनन, सड़क परिवहन तथा बिजली जैसे अन्य क्षेत्रों में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी भारतीय मजदूर संघ को छोड़ 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने सरकार की कथित श्रमिक विरोधी नीतियों तथा श्रम कानूनों में प्रस्तावित बदलावों के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया था। पश्चिम बंगाल के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ABb8ww