अब पटना में भी दौड़ेगी उबर कैब, परिचालन शुरू

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) अमेरिका की ऑनलाइन कैब सेवा प्रदाता कंपनी उबर ने मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में अपना परिचालन शुरू किया। कंपनी ने यह जानकारी दी। पटना में सेवा शुरू करने के साथ ही अब उसकी मौजूदगी देश के 33 शहरों में हो गई है। उबर ने बयान में कहा कि पटना में परिचालन शुरू करना लाखों लोगों को किफायती और विश्वसनीय परिवहन सेवा देने के उबर के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इसके साथ ही ड्राइवर के रूप में हमसे जुड़ने वालों को आजीविका के अवसर प्रदान करेगा। उबर के सिटी हेड (भारत एवं दक्षिण एशिया) प्रभजीत

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FAbeaW
Previous Post
Next Post
Related Posts