नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री दो प्रतिशत गिरकर 19,17,750 वाहन रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 19,65,630 वाहन था। वाहन विक्रेताओं के संघ एफएडीए ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एफएडीए देशभर में स्थित 1,431 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में से 1,072 कार्यालयों से वाहन पंजीकरण के आंकड़े जुटाता है। वाहन डीजल संघों के परिसंघ (एफएडीए) ने चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में यात्री वाहनों की बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद जतायी। एफएडीए के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले ने कहा, ‘‘ अप्रैल-दिसंबर यात्री वाहनों की खुदरा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ADbpyT