विश्वबैंक अध्यक्ष के लिए नामों की खोजों में अमेरिकी सरकार को इवांका करेंगी मदद

(ललित के. झा) वॉशिंगटन, 15 जनवरी (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका विश्वबैंक का नया अध्यक्ष चुनने में अमेरिका की मदद करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइटहाउस ने एक बयान में स्पष्ट किया है कि इवांका खुद इस पद की उम्मीदवार नहीं होंगी। ट्रंप सरकार में इवांका वरिष्ठ सलाहकार हैं। विश्वबैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने अपने दूसरे कार्यकाल में करीब तीन साल पहले ही इस्तीफा दे दिया है। इस महीने के अंत तक इस पर रहेंगे। उनकी घोषणा के बाद से नए अध्यक्ष को लेकर अटकलों का दौर चल रहा है। ‘द फाइनेंशियल टाइम्स’ ने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2APddou
Previous Post
Next Post
Related Posts