नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) सरकारी क्षेत्र की कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम (टीएसजेनको) की 800 मेगावाट क्षमता की एक इकाई को 46 माह में बना कर चालू किया है। यह एक कीर्तिमान बताया गया है। भेल की एक विज्ञप्ति के अनुसार टीएसजेनको की यह इकाई कोतगुदेम थर्मल पावर स्टेशन (केटीपीएस) में स्थापित की गयी है। भेल ने यह परियोजना ईपीसी आधार पर बनायी है जिसमें अभियांत्रिकी सेवाएं, सामान की खरीद और निर्माण का काम, सबकुछ आता है। भेल के बयान में कहा गया है कि, ‘ भेल की ओर से 46 महीने के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Qpi2K4