मुंबई, छह जनवरी (भाषा) हांगकांग से आ रहे स्पाइसजेट के बोइंग 737 मैक्स विमान के इंजन में रविवार को उड़ान के दौरान गड़बड़ी हो गयी। इसके बाद उसे आपात स्थिति में वाराणसी में उतारना पड़ा। स्पाइसजेट की यह उड़ान हांगकांग से दिल्ली जा रही थी। इससे कुछ दिन पहले ही चेन्नई से कोलकाता जा रही इंडिगो के एक ए320 नियो विमान के प्रैट एंड व्हिट्नी इंजन ने हवा में ही काम करना बंद कर दिया था। नागर विमानन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बोइंग 737 मैक्स विमान की इंजन में कुछ दिक्कत आ गयी थी और उसे
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VA99Bf