बीजिंग, चार जनवरी (एएफपी) अमेरिकी सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार और मंगलवार को चीन की यात्रा पर जायेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंरप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के व्यापार मोर्चे पर तनाव को कम करने पर बनी सहमति के बाद यह चीन और अमेरिकी अधिकारियों के बीच पहली आमने-सामने की वार्ता होगी। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिका के उप व्यापार प्रतिनिधि जेफरी गेरिश करेंगे। वह ट्रंप एवं चिनफिंग के बीच बातचीत में "महत्वपूर्ण विषयों पर बनी सहमति को लागू करने" पर चर्चा करेंगे। पिछले साल अर्जेंटीना में जी-20
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Vtrr7q