नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) प्रमुख विकसित बाजारों में मांग में कमी से अप्रैल-नवंबर के बीच देश का रत्न और आभूषण निर्यात 6.77 प्रतिशत घटकर 20.74 अरब डॉलर का रह गया। जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की इसी अवधि में 22.24 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। चांदी के आभूषण, सोने के पदकों एवं सिक्कों के निर्यात में नकारात्मक वृद्धि और अधिक संख्या में खेप वापस किये जाने से निर्यात में यह कमी दर्ज की गयी है। आंकड़ों के मुताबिक आलोच्य अवधि में चांदी के आभूषणों का निर्यात 82.6 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LSZ0eH