नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी शेयर खरीद योजना के तहत अपने कर्मियों को शेयर जारी कर 600 करोड़ जुटाएगा। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है। बैंक ने कहा कि उसकी अंशधारक संबंध समिति ने कुल 600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए ‘यूनियन बैंक ऑफ इंडिया-कर्मचारी शेयर खरीद योजना’ को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। इसके लिए पात्र कर्मचारियों को आठ करोड़ नये शेयर जारी किये जाएंगे। इससे पहले सिंडिकेट बैंक ने बुधवार को कहा था कि वह कर्मचारी शेयर खरीद योजना के तहत शेयर जारी कर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ADcSp9