डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 34 पैसे सुधरा

मुंबई, चार जनवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती बढ़त और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के बीच शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 34 पैसे सुधरकर 69.86 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में सुधार से रुपये को समर्थन मिला। रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 2 पैसे गिरकर 70.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बंबई शेयर बाजार के पास मौजूद अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से प्रतिभूति बाजारों से 972.81 करोड़ रुपये

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QlXAK5
Previous Post
Next Post
Related Posts