दिसंबर तिमाही में एलटीआई का शुद्ध मुनाफा 32.8 प्रतिशत बढ़कर 375.5 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (भाषा) लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक (एलटीआई) ने शुक्रवार को कहा कि दिसंबर 2018 को समाप्त तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 32.8 प्रतिशत बढ़कर 375.5 करोड़ रुपये हो गया। एलटीआई ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2017 तिमाही में कंपनी ने 282.8 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। इसमें कहा गया है कि इसी तिमाही के दौरान उसका राजस्व 31.3 प्रतिशत बढ़कर 2,472.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्तवर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में यह 1,883.8 करोड़

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QYqHDU
Previous Post
Next Post
Related Posts