नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी तक चलेगा। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि अंतरिम बजट एक फरवरी को पेश किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने एक बैठक में बजट सत्र की तारीखों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि समिति के फैसलों की औपचारिक तौर पर घोषणा राज्यसभा का मौजूदा सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने और संसद के शीतकालीन सत्र के सत्रावसान के बाद होगी। समिति के प्रस्तावों को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2D0NeMr