31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा संसद का बजट सत्र: सूत्र

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी तक चलेगा। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि अंतरिम बजट एक फरवरी को पेश किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने एक बैठक में बजट सत्र की तारीख की जानकारी दी। इस साल अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं, इसे देखते हुये मौजूदा लोकसभा का अंतिम सत्र हो सकता है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HcFzP4
Previous Post
Next Post
Related Posts