हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स का तीसरी तिमाही में मुनाफा 25% गिरा

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एचएमवीएल) का 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 25.40 प्रतिशत गिरकर 29.16 करोड़ रुपये रह गया।कंपनी की सूचना के अनुसार खर्च में वृद्धि के चलते मुनाफे में गिरावट दर्ज की गयी है। वित्त वर्ष 2017-18 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका मुनाफा 39.09 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय 6.01 प्रतिशत बढ़कर 252.80 करोड़ रुपये हो गयी। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसकी आय 238.45 करोड़ रुपये थी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AMo5nj
Previous Post
Next Post
Related Posts