शेयर वापस खरीदने के लिए पात्र शेयरधारकों पर 18 जनवरी को फैसला करेगी एनएमडीसी

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी अपने शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम के लिए 18 जनवरी को पात्र शेयरधारकों के नामों पर फैसला करेगी। कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदने की योजना बनाई है। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में एनएमडीसी ने कहा, ‘‘कंपनी ने पात्र शेयरधारकों पर फैसला करने के लिए 18 जनवरी, 2019 की तारीख तय की है। ये शेयरधारक 10,20,40,815 पूर्व चुकता इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।’’ वित्त मंत्रालय पहले ही कंपनी के शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम को हरी झंडी दिखा चुका है। इस पेशकश

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SFFcxX
Previous Post
Next Post
Related Posts