मुंबई, चार जनवरी (भाषा) सकारात्मक वैश्विक संकेतों एवं रुपये की मजबूती से बैंकिंग, धातु एवं फार्मास्यूटिकल कंपनियों के शेयरों में लिवाली से शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 181 चढ़कर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी एक बार फिर 10,700 अंक से ऊपर चला गया। दिन के कारोबार में करीब 350 अंक के उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार सेंसेक्स 181.39 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 35,695.10 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 55.10 अंक यानी 0.52 फीसदी चढ़कर 10,727.35 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, पूरे सप्ताह के कारोबार की यदि बात की जाये तो सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 381.62 अंक और
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LRrK7I